तीसरी बार निर्वाचित हुये राय साहब अध्यक्ष एवं फूलचंद मंत्री

सिकरारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लाक इकाई मड़ियाहूं का त्रैवार्षिक अधिवेशन अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुआ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक मंडलीय मंत्री यशवंत सिंह के पर्यवेक्षण में चुनाव अधिकारी रविंद्र बहादुर सिंह ने चुनावी प्रक्रिया को संवैधानिक ढंग से पूर्ण कराया। तत्पश्चात विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई जिसके अनुसार अध्यक्ष राय साहब सिंह यादव, मंत्री फूलचंद तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेंद्र नाथ सिंह यादव, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार, महिला उपाध्यक्ष पूनम मौर्या, संयुक्त मंत्री दीपिका तिवारी, सुभाष चंद्र, लेखाकार शैलेंद्र कुमार, आय व्यय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार विमल हैं। मुख्य अतिथि डा. अतुल प्रकाश यादव जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर शिव कुमार सरोज, श्यामिनी सिंह, निशा यादव, आशा सिंह, तुलसी रानी, राम प्रसाद यादव, अनिलदीप चौधरी, शैलेंद्र ज्ञान सिंह शाक्य, विजय भाष्कर यादव, बाबू लाल, सत्य प्रकाश, राघवेंद्र सिंह, अनिल, तेज बहादुर, समर बहादुर, पारसनाथ, बृजेश, राम सजन, फुर्ती लाल कनौजिया, भोलानाथ, दिनेश, राकेश, संदीप, प्रदीप, रंजीत, विवेक, पंकज, विनोद, संजू देवी, सरिता सरोज, जयसिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद यादव ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments