धरना देने पर पूर्व विधायक और दो राज्य मंत्री सहित 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज

धरना देने पर पूर्व विधायक और दो राज्य मंत्री सहित 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज

पीलीभीत। पिछले दिनों एक मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मासूम के परिवार वालों को 25 लाख का मुआवजा और दोषी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार वालों के साथ सपा के दो पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने धरना दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सहित 40 लोगों के  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की 6 वर्षीय पुत्री गोमती उद्गम स्थल पर धाॢमक अनुष्ठान के दौरान अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। दूसरे दिन उसका शव एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। बाद मेें मामला गरमाया तो राजनीति भी शुरु हो गई। आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजा के लिए पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद और हेमराज वर्मा व पूर्व विधायक विधायक पीतम राम ने धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनके साथ मासूम के परिवार वाले भी थे। बाद में अधिकारियों ने परिवार को दस लाख मुआवजा देने की घोषणा की थी।  इसको लेकर अब माधोटांडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें हेमराज वर्मा, हाजी रियाज अहमद, सपा के निवर्तमान  जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पीतम राम, कट्टर, गुरदयाल सिंह, रमेश कटिहार को नामजद करते हुए  33 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


Post a Comment

0 Comments