सपाजनों ने अहिल्याबाई होल्कर की मनायी 297वीं जयंती


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती मनी जहां अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि अहिल्याबाई एक स्त्री होकर न केवल नारी जाति के उत्थान के लिए कार्य किया, बल्कि समस्त पीड़ित मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह एक उज्ज्वल चरित्र वाली पतिव्रता नारी, ममतामयी मां तथा उदार विचारों वाली महिला थीं। उन्होंने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। अहिल्याबाई होल्कर ने सदैव आत्मा का जीवन दिया। वह आज शरीर रूप से हमारे बीच नहीं हैं किंतु सद्विचारों एवं आत्मा के रूप में हमारे बीच सदैव अमर रहेंगी। इस अवसर पर श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, रामधारी पाल, राजदेव पाल, श्रवण जायसवाल, हीरा लाल विश्वकर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, सुभाष पाल, गप्पू मौर्या, भानु प्रताप मौर्या, लाल बहादुर पाल, अभिषेक यादव, विकास यादव, सोचन राम विश्कर्मा, मेवा लाल गौतम, सोनी यादव, डा. जंग बहादुर यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Post a Comment

0 Comments