एसपी का चला हंटर,थानेदार को किया सस्पेंड

जौनपुर। एसपी जौनपुर अशोक कुमार सिंह ने अभी जल्द ही चार्ज पाए एसओ जलालपुर विनोद कुमार सिंह को बीती देर शाम को सस्पेंड कर दिया है। और इनके स्थान पर ओम नारायण सिंह को जलालपुर एसओ का चार्ज दिया गया है।
वही एसपी के  विनोद कुमार सिंह को सस्पेंड करने के पीछे एक लूट का मामला है जो कल सुबह 7.30 बजे की घटना है जबकि पीड़ित द्वारा करीब 2-3 बजे के बीच थाने में तहरीर दी गई। उसके बाद थानाध्यक्ष ने आगे की कार्यवाही शुरू की वही सूत्रों की माने तो आलाधिकारियों को मामले की जानकारी देरी से दी गयी जिसके कारण थानाध्यक्ष को यह खामियाजा भुगतना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments