लॉकडाउन में किसानों और आढ़तियों पर बरसे पुलिस के डंडे


जौनपुर। लॉकडाउन के नाम पर शीतला चौकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी में शनिवार भोर किसानों और व्यापारियों पर जमकर लाठी बरसाई गई। पुलिस ने पीटना शुरू किया तो वहां पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद मंडी व्यापार समिति के लोग आक्रोशित हो गया। वहीं माइक से एलान होने लगा कि अगर प्रशासन को यही करना है तो मंडी बंद करा दी जाए। 
भोर में करीब चार बजे एडीएम वित्त व राजस्व, एएसपी सिटी लाइन बाज़ार पुलिस के साथ मयफ़ोर्स मंडी स्थल पर पहुँच गये। का वक्त मंडी के अंदर खरीद-फरोख्त चल रही थी। किसान, आढ़तियों, व्यापारियों को देख पुलिस नें सभी पर लाठियां  बरसानी शुरू कर दी। सभी को तितर-बितर कर खदेड़ दिया। हंगामा देख कई किसान सब्जियां लेकर भाग खड़े हुए। मंडी परिसर में भी अफरातफरी मच गई।पुलिसिया तांडव देख मंडी के व्यापारी आक्रोशित हो उठे। आपस में मंडी बंद करने की बात करने लगे। इसके बाद मंडी व्यापार से के महामंत्री  महेंद्र सोनकर ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लगे लाउडस्पीकर से  आपत्ति जताते हुए कहा कि इस बर्बरता से अच्छा है की प्रशासन मंडी बंद करवा दे।आपत्ति जताते हुए आढ़ती मंडी गेट तक पहुंवः गए। यहां भी व्यापारीयों से प्रशासन की कहासुनी हुई। इसके बाद व्यापारी नेता महेंद्र सोनकर से एसपी सिटी संजय कुमार ने बातचीत कर किसी तरह मामला शांत कराया। महामंत्री ने आरोप लगाया कि मंडी में आढ़तियों से गली गलौज के बाद लाठी से पीटा गया। किसानों को पीटा गया तो वे सब्ज़ियां लेकर भाग खड़े हुए। वहीं एएसपी सिटी संजय कुमार ने सफाई दी कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सख्ती की गई।

Post a Comment

0 Comments