पंचायत के इस फ़ैसले से दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्महत्या

अलीगढ़ में पंचायत ने दुष्कर्म आरोपियों को महज 5-5 जूते मारकर और मुंह काला करके आरोप मुक्त किया। पीड़िता ने की आत्महत्या।

अलीगढ़ के दादो गांव में 3 दिन पहले शौच से लौट रही युवती के साथ  गांव के 5 आरोपियों ने दुष्कर्म किया। एक ही समुदाय के होने के कारण युवती के घरवालों पर समझौते का दबाव बना कर मामला पुलिस में  न जाने देकर पंचायत में ही निपटा लिया गया।

पंचायत ने दुष्कर्म की सजा महज 5 जूते और मुंह काला करना निर्धारित किया। पंचायत के बाद आरोपियों ने युवती को धमकाया। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। और पंचायत पर भी कार्यवाही की का रही है।

Post a Comment

0 Comments