व्यापार मण्डल ने भोजन वितरण कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं का किया सम्मानित

जौनपुर। कोविड-19 को लेकर लागू लॉक डाउन में असहाय मजदूर व कमजोर वर्ग के लिये नगर के बागे अरब मैदान पर निरन्तर चलाये जाने वाले निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का शुक्रवार को 60वें दिन समापन हो गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि इस महामारी में आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय व मेहनतकश लोग जो हमारे देश की रीढ़ की हड्डी कहे जाते हैं, आर्थिक रूप से बदहाल और बेहाल हो गये हैं। व्यापार मण्डल ने युवा जिला मंत्री जीशान खान के संयोजकत्व में इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस महायज्ञ में पप्पू बावर्ची जैसे समाजसेवी ने हाथ आगे बढ़ाकर इसको मजबूती देने का काम किया। इस अवसर पर अशोक साहू, अनवारूल हक, संजीव साहू, फैज अहमद, इसरार अहमद, सलीम, पवन जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, नोमान अन्सारी, डा. प्रमोद वाचस्पति, शहजादे, मौली अहमद, शैलेश यदुवंशी, जमील, माजिद, हुजैफा, संतोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments