बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आंधी के दौरान गांव के चार युवक बाग में आम बीनने गए थे। बाग में गांव की ही एक किशोरी महराजगंज कस्बा निवासी प्रेमी के साथ थी। युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। गुरुवार की सुबह घटना चर्चा का विषय बन गई। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपित चारों युवकों के साथ ही उसके प्रेमी को भी पकड़कर थाने ले आयी।
किशोरी के साथ छेडख़ानी, आरोपित बंदी
तेजी बाजार महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ कमरे में घुसकर छेडख़ानी कर रहे युवक को स्वजनों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बुधवार की रात करीब 11 बजे किशोरी का परिवार गहरी निद्रा में था। इसी दौरान किशोरी के चीखने की आवाज पर उसका भाई कमरे में पहुंचा तो आरोपित वर्ग विशेष का दिलशादपुर गांव निवासी कासिम नामक युवक उसके साथ छेडख़ानी कर रहा था। स्वजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेडख़ानी, पॉक्सो एक्ट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक का चालान कर दिया। आरोपित युवक पांच दिन पहले मुंबई से आकर होम क्वारंटाइन कर रहा था।
0 Comments