जौनपुर: क्वारंटीन में रहने की हिदायत देने पर हुई मार पीट,आशा व उसके पति गंभीर रुप से घायल

मुफ्तीगंज/जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पीत्तूपुर गांव में बुधवार की सुबह मुंबई से आए युवक को क्वारंटीन में रहने की हिदायत देने पर लोगों ने आशा कार्यकर्ता व उसके पति की पिटाई कर दी। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मुफ्तीगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख आशा के पति को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीत्तूपुर गांव निवासी मनीष उपाध्याय परिजनों संग 12 मई को मुंबई से आया था। उसे गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटीन के लिए रखा गया था। बुधवार की सुबह वह लोग गांव में टहल रहे थे। इस पर आशा कार्यकर्ता किरन उपाध्याय ने मना करते हुए क्वारंटीन सेंटर पर रहने और बाहर न घूमने की हिदायत देते हुए शिकायत स्वास्थ विभाग में करने की बात कही। मनीष और उसके घरवालों को यह नागवार लगा। गाली-गलौज करते हुए वह आशा कार्यकर्ता से भिड़ गए। बीच बचाव करने आए पति संजय उपाध्याय उसके परिजन विनय, राकेश, अवधेश व सत्यम का नागवार गुजरी। वे लोग आशा कार्यकर्ता को मारने पीटने लगे, जब बीच बचाव करने आशा कार्यकर्ता के पति संजय उपाध्याय पहुंचे तो उनकी भी पिटाई की। इसमें दोनों गंभीर रुप से ज़ख्मी हुए। आशा कार्यकर्ता व उसके पति को मुफ्तीगंज ले जाया गया। पति हालत गंभीर देख डाक्टर ज़िला अस्पताल रेफर कर दिए। आशा कार्यकर्ता व उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की छानबीन में जुट गई है। एसओ गौराबादशाहपुर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तालाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments