दुल्हन को लेने गई बारात दूल्हा पहुँचा हवालात

गोरखपुर: ज़िले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी इलाके के खुटहना गांव में एक बरात गई तो थी दुल्हन को लाने के लिए मगर दूल्हा हवालात पहुंच गया।

दरअसल, रास्ते में ही दोस्तों के साथ दूल्हा ने जमकर शराब पीया और फिर झूमते हुए शादी करने पहुंचा। फेरों से पहले ही दुल्हन की नज़र दूल्हे के झूमते कदम पर पड़ गई जिसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।
इतना ही नहीं घर वाले जब उसे ज़्यादा समझाने लगे तो फोन कर पुलिस को बुला ली। शादी कटी और दूल्हा पूरी रात हवालात में गुज़ारा। शनिवार की सुबह पुलिस ने समझौते के बाद उसे छोड़ा।

जानकारी के मुताबिक, खुटहना गांव की एक लड़की की शादी 26 जून को होनी थी। सिंगारा गांव से बरात पहुंच भी गई। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ खास रिश्तेदार ही जुटे थे लेकिन इंतज़ाम पूरा भव्य था। दूल्हा द्वारपूजा की रस्म के बाद अंदर गया तो लड़खड़ा रहा था।

इसकी जानकारी किसी ने दुल्हन को दे दी। फिर क्या दूल्हन सीधे से बाहर आई और दूल्हे के पास जा पहुंची। उसे समझ में आ गया कि दूल्हे ने शराब पी है। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। दूल्हा अपने पिता संग पूरी रात हवालात में रहा और बराती बेरंग ही लौट गए।

Post a Comment

0 Comments