पानी भरा गड्ढा बना मौत का कारण,जानिए पूरा मामला।

पानी भरा गड्ढा बना मौत का कारण,जानिए पूरा मामला।







सीतापुर। जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम खेत से घर लौट रहे तीन बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।  रविवार की सुबह परिवारजन ने बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

क्षेत्र के सिरहाना गांव निवासी दिलीप पुत्र विजयपाल, अंकित पुत्र नंदलाल, दिनेश पुत्र हरिनाम शनिवार को खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। धान की रोपाई कर सभी शाम छह बजे घर के लिए चल दिए। रास्ते में खेतों में मिट्टी खुदाई के गड्ढे थे, जिनमें पानी भरा था। बताया जाता है कि तीनों गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाए और एक साथ फिसलकर गहराई में चले गए। आस पास कोई मौजूद भी नहीं था, जिससे तीनों डूब गए। इधर घर पर बच्चों के न आने पर परिवारजन चिंतित हो उठे और रात आठ बजे तलाश शुरू की। रात साढ़े नौ बजे तीनों बच्चों के शव पेट्रोल पंप के पास गड्ढे में उतराते मिले। ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। शव गांव में पहुंचे तो कोहराम मच गया। रविवार की सुबह परिवारजन ने बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार किया।

इकलौती संतान था अंकित

अंकित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता नंदलाल का रो-रोकर बुरा

हाल था। मां नंदिनी बार-बार बेहोश हो रहीं थी। दिनेश हरिनाम का बड़ा लड़का था। उसके बाद दो छोटे भाई व एक बहन है। वहीं दिलीप भी विजय पाल का बड़ा लड़का था। उससे छोटे दो भाई व एक बहन है। दिलीप की मां गेंदा देवी भी बदहवाश थीं। मृतक बच्चों के पिता आपस में सगे भाई हैं।

जानलेवा साबित हो रहे गड्ढे

क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किया जाता है। मिट्टी निकालने केबाद गड्ढे गहरे हो जाते हैं। बरसात का पानी इनमें भर जाने से गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।

Post a Comment

0 Comments