बहरैन की जेल में अल्लाहो अकबर के नारे लगाने पर कैदियों पर बरसी लाठियां



बहरैन की जेल में अल्लाहो अकबर के नारे लगाने पर कैदियों पर बरसी लाठियां
बहरैन की सेन्ट्रल जेल के कर्मियों ने हज़रत इमाम जाफ़र सादिक अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के अवसर पर शोक सभा आयोजित करने पर क़ैदियों को भीषण यातनाओं का निशाना बनाया।
अल्लूलू टेलीवीजन चैनल के अनुसार बहरैन की सेन्ट्रल जेल की बैरक नंबर 3 के क़ैदियों ने गुरुवार को इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम की याद में शोक सभा का आयोजन किया जिसके बाद उन्हें जेलकर्मियों ने बुरी तरह मारा पीटा।

इस मौके पर क़ैदियों ने अल्लाहो अकबर के नारे भी लगाए। कहा जा रहा है कि शोक सभा आयोजित करने वाले क़ैदियों पर हिंसा का आदेश जेल प्रमुख हश्शाम ज़ियानी ने सीधे दिया था।

बहरैन की सेन्ट्रल जेल के कर्मी इससे पहले भी क़ैदियों को क़ुरआने मजीद की तिलावत करने, शबे क़द्र के विशेष आमाल करने और अन्य अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से रोकते रहे हैं।

मानवाधिकारों की अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से जारी रिपोर्टों के अनुसार बहरैन की जेलों में राजनैतिक क़ैदियों के विरुद्ध हिंसा सामान्य बात बन चुकी है।

Post a Comment

0 Comments