मऊआइमा रामनगर गंसियारी गांव निवासी स्व. शंकर लाल सरोज के तीन पुत्र है। तीन पुत्रों में सबसे बड़ा राज कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं सबसे छोटा पुत्र अमित कुमार है। बताया जाता है कि ज़मीन को लेकर अक्सर विवाद भाइयों के बीच में चला आ रहा है।
बुधवार की रात फिर विवाद हो गया। इस दौरान भाईयों के बीच जमकर लाठियां चलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भाइयों के बीच हो रही मारपीट में राज कुमार एवं उसकी पत्नी संगीता (45) गंभीर रूप से ज़ख्मी होकर ज़मीन पर तड़पने लगी। कुछ देर बाद संगीता की मौत हो गई।

0 Comments