जौनपुर में बाहुबली मुख़्तार अंसारी के गुर्गे की संपत्ति कुर्क



जौनपुर में बाहुबली मुख़्तार अंसारी के गुर्गे की संपत्ति कुर्क
जौनपुर पुलिस द्वारा माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी पर शिकंजा कसने लगा है। पुलिस ने मछली व्यवसायी रविंद्र निषाद के लगभग  4 करोड़ से ज्यादा की चल,अचल संपत्ति को मुनादी बजाकर कुर्क किया गया। रविन्द्र निषाद मुख्तार अंसारी का करीबी है और उसके व्यापार में मुख्तार का भी शेयर रहता है। एसपी सिटी ने बताया कि 
जिलाधिकारी जौनपुर  के दिशा निर्देश पर आज मछली व्यवसाई व माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी रविंद्र निषाद की चल व अचल संपत्ति को भारी पुलिस बल व पीएससी के साथ  कुर्क किया जा रहा है। जिसमे लगभग चार करोड़ से ऊपर की संपत्ति शामिल है। दो मकान और एक शॉपिंग कांप्लेक्स दो पिक अप गाड़ी व बैंक में जमा 14 लाख रुपये को पुलिस ने कब्जे में लिया। जौनपुर  पुलिस ने मुनादी  बजाकर सम्पत्ति को किया कुर्क ,नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले में पुलिस ने की कार्रवाई।

Post a Comment

0 Comments