जमीनी विवाद में मारपीट, तीन घायल

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर रसूलपुर गांव स्थित निषाद बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार लल्लन तथा राम प्रकाश निषाद के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। रामप्रकाश ने एक सप्ताह पहले पक्की नाप कराकर पत्थरगड़ी करवाया था। रामप्रकाश का आरोप है कि विपक्षी गड़े हुए पत्थर को उखाड़ कर फेंक रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। वहीं लल्लन का कहना है कि रामप्रकाश पक्का निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments