रोहित बने यादव युवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर। यादव युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल साहब यादव के निर्देश पर संगठन अध्यक्ष अरविन्द यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल यादव ने रोहित कुमार यादव को यादव युवा संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। रोहित वाराणसी जिले के उमरहा, चौबेपुर के निवासी हैं। इसके पहले यादव युवा संघ के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। रोहित ने कहा कि जिस विश्वास से हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरूंगा। समाज के प्रति निष्ठा से काम करुंगा। इस मौके पर डा. राम अवतार यादव, मिन्टु यादव, अशोक यादव, रामसेवक यादव, प्रतीक यादव, सुबास यादव, जेपी यादव, मोहित यादव, सुदामा यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments