कोरोना से माँ की मौत के बाद ऐसा क्या हुआ कि इंसानियत हुई शर्मसार



कोरोना से माँ की मौत के बाद ऐसा क्या हुआ कि इंसानियत हुई शर्मसार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में वृद्धा की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, बेटों को शव वाहन ने रुलाया। निजी मेडिकल कॉलेज में वृद्धा का शव 18 घंटे पड़ा रहा। स्वास्थ्य अफसर बेपरवाह बने रहे। मामला डीएम तक पहुंचा। काफी जिद्दोजहद के बाद 18 घंटे बाद शव वाहन मिल सका। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

दरअसल, लालकुआं निवासी 65 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ गई। बेटे संजय और रोहित मां को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां गुरुवार को बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई। ऐसे में शुक्रवार को महिला को लोकबंधु अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां महिला का बीपी लो हो गया। उसकी सांस फूलने लगी। ऐसे में मरीज को दुबग्गा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। शुक्रवार रात नौ बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवारजनों ने मेडिकल कॉलेज से शव वाहन की मांग की। सीएमओ कार्यालय से संपर्क किया, मगर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद डीएम से शिकायत की गई। काफी मशक्कत के बाद शनिवार साढ़े तीन बजे के करीब शव वाहन मिला। ऐसे में देर शाम शव का अंतिम संस्कार हो सका है।

Post a Comment

0 Comments