किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म,तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म,तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सुल्तानपुर। जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बल्दीराय थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस तीन युवकों पर अपरहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह है मामला  

बल्दीराय थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।  बीते रविवार की रात गांव निवासी एक किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। वापस लौटते हुए तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। सोमवार की सुबह पीड़िता मां बेटी को गायब देख उसकी खोजबीन शुरू की। शाम तक उसका कुछ भी पता न चलने पर उसने थाने पहुंच पुलिस को सूचना दी। देर शाम को किशोरी गंभीर अवस्था में घर पहुंची तो आपबीती मां को  बताया। मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि बुधवार को मामले में तीन युवकों के खिलाफ अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments