कांग्रेसियों ने राजस्थान सरकार के समर्थन में किया प्रदर्शन,हुए गिरफ्तार

कांग्रेसियों ने राजस्थान सरकार के समर्थन में किया प्रदर्शन,हुए गिरफ्तार

प्रयागराज। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वाहनों पर बैठाने के बाद ले जाया गया। वाहनों में भी नारेबाजी की गई। साथ ही सरकारी की नीतियों पर विरोध जताया गया।

लखनऊ में प्रदेश अध्‍यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना पर किया प्रदर्शन

राजस्थान में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विधान सभा सत्र को लेकर खींचतान जारी है, राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।  प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आक्रोशित शहर जिला के कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर पहुँचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया उस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियो को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार पर दमन की राजनीति करने का लगाया आरोप

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार पर दमन की राजनीति करने का आरोप लगाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर का कहना था कि बीजेपी जनता की चुनी सरकार को खरीद, फरोख्त के बल पर गिराने की साजिश कर रही है। गंगापार जिला अध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने इसे लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता हसीब अहमद का कहना था कि बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा देश के सामने उजागर हुआ है।

इन कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

नफीस अनवर, रामकिशुन पटेल, हसीब अहमद, सिब्बतैन बब्लू, विजय यादव, इरशाद उल्ला, कामेश्वर सोनकर, गुलाम साबिर, शुभम शुक्ला, हरदेव सिंह, मो०हसीन आदि लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments