हिन्दु युवा वाहिनी ने मनाया चन्द्रशेखर आजाद का जयंती

जौनपुर। हिन्दु युवा वाहिनी नगर इकाई के पदाधिकारियों ने गुरूवार को नगर पालिका परिषद स्थित टाउन हाल के मैदान में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाया। नगर इकाई के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को जागरूक किया। नगर संयोजक अनन्त कुमार साहू एवं नगर संगठन महामंत्री विष्णु गोस्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने देश के प्रति अपने जीवन को समर्पित कर दिया। नगर महामंत्री अभिजीत जायसवाल तथा नगर उपाध्यक्ष आकाश मौर्य ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भाबरा गांव में पैदा होकर भी उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में अपनी अहम भूमिका निभायी। इस मौके पर विकास सिन्हा, अरुण साहू, आशीष गुप्ता, राजा गुप्ता, आशीष साहू आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments