भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, जानिए क्या है मामला?

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, जानिए क्या है मामला?

अलीगढ़: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव बिसारा में बूथ निरीक्षण को पहुंचे भाजपा के गभाना मंडल अध्यक्ष पर एक युवक ने जानलेवा हमला बोलते हुए तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए।  शोर-शराबे पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़त भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाना खैर पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर खैर शंभूनाथ सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।थाना गभाना क्षेत्र के गांव चूहरपुर निवासी महेश शर्मा भाजपा के गभाना मंडल के अध्यक्ष है। महेश शर्मा ने बताया कि वे पार्टी के बूथ निरीक्षण अभियान में बरौली विधान सभा क्षेत्र के गांव बिसारा में निरीक्षण को गए थे। आरोप है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव से कार लेकर निकल रहे थे। तभी गांव का राहुल बाइक लेकर आ गया और बाइक उनकी कार के आगे खड़ी कर दी। फिर गाली-गलौच करते हुए अंटी में लगा तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। शोर-शराबे पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़त भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाना खैर पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर खैर शंभूनाथ सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments