उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक जिला संयोजक सुधाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने जनपदीय संयोजन समिति और प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनपीएस की धनराशि के संबंधित खातों में नहीं जाना क्षोभ का विषय है। इसके बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को शीघ्र ही पहल करनी होगी। वरना इस कोरोना महामारी के समय में हम धरने के लिए विवश होंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह एवं जिला संयोजक सुधाकर सिंह ने आगामी विधान परिषद चुनाव में विजय के लिए बूथवार रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बैठक का संचालन सह संयोजक प्रमोद सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह, प्रेमचंद राय, रामप्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, डा. प्रविंद सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, प्रशांत पांडेय, जय किशुन यादव, लाल साहब यादव आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments