सियासी उथल पुथल के बीच अशोक गहलोत के निवास पर मंत्रिमंडल बैठक,हो सकते हैं बड़े फैसले

सियासी उथल पुथल के बीच अशोक गहलोत के निवास पर मंत्रिमंडल बैठक,हो सकते हैं बड़े फैसले


नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान में सियासी उथल पुथल के बीच कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। वहीं, अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निवास स्थान पर मंत्रिमंडल की बैठक कर रहे हैं। इसके बाद रात आठ बजे राजस्थान के मंत्रिपरिषद की बैठक की जाएगी।

राजस्थान में एक बार फिर सोमवार की तरह मंगलवार को भी राजनीतिक उठा पटक चलती रही। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के लिए बागी नेता सचिन पायलट को आमंत्रण भेजा था लेकिन पायलट ने इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद उन्हें मंत्री और पार्टी के पदों से हटा दिया गया। पायलट के साथ ही उनके करीबी नेता विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्रिपद से हटा दिया गया। 

LIVE Rajasthan Political News:

अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट की बैठक में 9 मंत्री बनाने पर मंथन चल रहा है। जबकि बैठक शुरू होते ही सबसे पहले गोविंद सिंह डोटासरा को बधाई दी गई है। 

- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य मंत्रियों के साथ फेयरमाउंट होटल से अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज शाम 7:30 बजे सीएम आवास पर आठ बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होनी है। उप मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने 'राम राम सा' लिखकर  ट्वीट किया है कि उन सभी लोगों को मेरा धन्यवाद और आभार जो आज मेरे समर्थन में सामने आए हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी के पास 102 विधायकों का समर्थन हैं और इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिन में राज्यपाल कलराज मिश्रा के पास पहुंच गए थे। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया के सामने भाजपा सरकार सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हुए उन्होंने कर्नाटक और मध्यप्रदेश में धनबल के आधार पर जो कुछ भी खेल खेला था राजस्थान में भी वो लोग वही करना चाहते थे। राजस्थान में खुला खेल था और मैं समझता हूँ कि खुले खेल में वो लोग मात खा गए हैं।

वहीं, दूसरी ओर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट के समर्थकों में रोष का माहौल देखने को मिला। पायलट समर्थित विधायक और लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।  

Post a Comment

0 Comments