श्री वासुदेव फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अरविंद यादव का मनाया जन्मदिन



श्री वासुदेव फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अरविंद यादव का मनाया जन्मदिन

जौनपुर। श्री वासुदेव फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद यादव का 49वाँ जन्मदिन माँ वैष्णो इंटरप्राइजेज नईगंज के कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद के दीर्घायु होने की कामना की।

प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, गरीबों व दबे कुचले लोगों की तरक्की के लिए हमेशा मदद करतें रहतें है। इनके करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। हमारी तरफ से उनके जन्मदिवस पर ढेर सारी बधाई। और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। अरविंद यादव को सोशल मीडिया और फोन पर बधाइयों का ताँता सुबह से ही लगा हुआ है।  

आपको बता दें की अरविंद यादव श्री वासुदेव फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ईमानदार समाजसेवी है. अरविंद यादव समय समय पर गरीबों की मदद करते रहते है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा  हम उनके जन्मदिन पर यही कामना करते है की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद यादव स्वस्थ रहे और भविष्य में एक बड़े मुकाम पर पहुंचे ताकि समाजसेवा का जज्बा वह आर्थिक तौर पर भी दिखा सकें। उनकी निऱ्स्वार्थ समाजसेवा को हमारा सलाम।
इस मौके पर बैजनाथ यादव, महंथा यादव, डेविड, पंकज, जयसिंह यादव,  वीरेंद्र यादव, विकास ,अमित, पंकज,  हरिश्चन्द शनि, बलराम सिंह यादव आदि रहें।

Post a Comment

0 Comments