हमलावरों ने घर में सो रहे ग्रामीण को मारी गोली,मचा हड़कंप

हमलावरों ने घर में सो रहे ग्रामीण को मारी गोली,मचा हड़कंप

सम्भलचन्दौसी के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में घर में सो रहे ग्रामीण को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली कूल्हें पर लगी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होेने पर रेफर कर दिया।

गांव रतनपुर निवासी सोनू पुत्र ननकी का घर जंगल में बना हुआ है। मंगलवार की रात स्वजनों के साथ घर में सो रहा था। बुधवार को भाेर में लगभग 3 बजे कुछ हमलावर सोने के घर पहुंच गए और उसे गोली मार दी। गोली कूल्हें पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर स्वजन जाग गए और ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक रकम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी की और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना के पीछे से रंजिश मान रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments