ममता ने बोला केंद्र पर जोरदार हमला,जानिये क्या कहा ?

ममता ने बोला केंद्र पर जोरदार हमला,जानिये क्या कहा ?

कोलकाता।  कोरोना संकट के बीच आर्थिक संकट से जूझ रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने कुछ कर्मचारियों को बिना सैलरी के पांच साल तक जबरन छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। इधर, बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को इसका कड़ा विरोध करते हुए इस फैसले को तानाशाही बताया है।

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया का ये फैसला हैरान करने वाला है। ममता ने कहा, 'क्या कोई सरकार ऐसा कर सकती है। 5 साल तक बिना सैलरी के कैसे संभव है। देश में ये क्या हो रहा है? मैंने यह कभी नहीं सुना। क्या संविधान इस मामले में भूमिका निभाने नहीं आएगा?'

ममता ने आगे कहा कि अर्थशास्त्रियों ने कोरोना व लॉकडाउन संकट के मद्देनजर लोगों को पैसा देने की बात कही है, लेकिन वे (भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार) चुनावों के दौरान केवल कुछ लोगों को पैसा देती हैं। ममता ने सभी ट्रेड यूनियन से अपील कि है कि वे एयर इंडिया के कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले के खिलाफ एक साथ रहें और संघर्ष करें।

उन्होंने कहा कि 5 साल का समय एक राजनीतिक स्टंट है। इससे हर कोई डरा और शर्मिंदा है। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया ने अपने कुछ कर्मचारियों को बिना वेतन के लंबी छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। 

Post a Comment

0 Comments