उच्चाधिकारियों तक संबंधित लेखपाल की कारस्तानी पहुंची तो मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर उप जिलाधिकारी ने लेखपाल हरिश्चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी प्रकार लेखपाल मैलहन में भी दलालों को माध्यम बनाकर वसूली की गई थी।
शिकायत हुई तो उप जिलाधिकारी ने कानूनगों देवमणि को भेजकर प्रवासियों का पैसा तो वापस करा दी है, लेकिन संबंधित लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सांवडीह गांव के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई हुई तो मैलहन गांव के लेखपाल की कारस्तानी की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि मैलहन गांव के लेखपाल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

0 Comments