चकरोड विवाद को लेकर हुई फायरिंग में दस नामज़द लोगों पर मुकदमा दर्ज

चकरोड विवाद को लेकर हुई फायरिंग में दस नामज़द लोगों पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर। केराकत क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में गत बुधवार को चकरोड के विवाद को लेकर हुई फायरिग के मामले में पुलिस ने सोमवार को दस नामज़द आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उक्त गांव निवासी अंबरीष दुबे की तहरीर के मुताबिक चकरोड के विवाद को लेकर गांव के ही सुरेंद्र प्रसाद दुबे स्वजनों संग घर पर चढ़ आए। उनके पिता हृदय नारायण दुबे को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रतिरोध करने पर पिता की हत्या की नीयत से मंगला प्रसाद दुबे ने लाइसेंसी असलहे से गोली चला दी। संयोग से गोली नहीं लगी। तब सुरेंद्र प्रसाद दुबे ने पीटकर हृदय नारायण दुबे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments