बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र घायल

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चकिया निवासी फूलचंद प्रजापति अपने बेटे दीपक के साथ मजदूरी करने जा रहे थे। वह बीबीपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से अर्जुन निषाद निवासी नवाबाद जंगल बाइक से आ रहा था। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें फूलचंद व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0 Comments