बाहुबली पूर्व सांसद उमाकांत यादव की संपत्ति कुर्क समर्थक बेचैन



बाहुबली पूर्व सांसद उमाकांत यादव की संपत्ति कुर्क समर्थक बेचैन
जौनपुर  । पूर्व सांसद  उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकांत यादव समेत 11 की संपत्ति कुर्क होगी। जिलाधिकारी ने बुधवार को इनकी संपत्ति का प्रशासक संबंधित क्षेत्रों के तहसीलदारों को नियुक्त किया है। सभी पर अपराध के जरिए संपत्ति इक्ट्ठा करने का आरोप है।

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना के सरांवा गांव निवासी उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकांत यादव पर बदलापुर थाने में जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र रचने, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज है। दिनेश शाहगंज कस्बे में रहता है। पुलिस का मानना है कि वह गिरोहबंद अपराधी है। उसके गैंग का लीडर बक्शा के बेलहटा निवासी प्रतीक सिंह है। इन्होंने अवैध शराब के कारोबार से काफी धन कमाया है। 
डीएम ने दिनेश के शाहगंज के दो बैंक खातों में जमा 11 हजार रुपये, प्रतीक सिंह के पांच खातों में जमा 4 लाख 39 सौ रुपये, पंकज सिंह की 0.32 हेक्टेयर भूमि, बैंक खातों में जमा 5.59 लाख रुपये और बाइक, मनीष कुमार यादव की स्कार्पियो, धनंजय यादव की स्कार्पियो, अंकित उपाध्याय की स्कार्पियो कुर्क करने का आदेश दिया है।  

अन्य गिरोहों से जुड़े शहर के उमरपुर के सुरेश सोनकर, खुटहन के शेख अशरफपुर निवासी नियाज, पोटरिया निवासी नौशाद, व उसके भाई के वाहन जब्त होंगे। बनकट चेतरिया निवासी सूरज के बैंक खाते, नेवढ़िया के तरती निवासी रीता जायसवाल के वाहन कुर्क होंगे। आपत्ति दाखिल करने के लिए आरोपियों को तीन माह की मोहलत दी गई है। इस अवधि में जवाब दाखिल नहीं होने पर संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

Post a Comment

0 Comments