कांग्रेस के तेज़तर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन


नई दिल्ली । कांग्रेस के तेज तर्रार नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव त्यागी एक टीवी चैनल पर घर से ही डिबेट में बहस कर रहे थे। इसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा और अस्पाल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक पड़ने के बाद तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें कौंशाबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजीव त्यागी का घर साहिबाबाद के वसुंधरा सेक्टर 16 में है।
कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने राजीव त्‍यागी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम और संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।
पिछले साल अक्टूबर में महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। त्यागी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और उन्होंने पार्टी में विभिन्न फ्रंट पर काम किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुंबई में मीडिया को संभालने के लिए भी सौंपा गया था। माना जाता है कि वह कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के करीबी थे।

Post a Comment

0 Comments