डबल मर्डर से थर्राया आगरा,पत्नी और प्रेमी की गला घोंटकर हत्या

डबल मर्डर से थर्राया आगरा,पत्नी और प्रेमी की गला घोंटकर हत्या

आगरा। मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला विचित्र निवासी एक विवाहिता और उसके पड़ोसी युवक का शव दोनों के घरों के बीच एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। युवक और महिला के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। घटना का आरोप मृतका के पति और अन्य स्वजनों पर लगाया गया है। मृतका के पांच वर्षीय पुत्र ने भी घटना के बारे में पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं।

मैनपुरी में रविवार सुबह सनसनी फैल गइर्। खाली प्लॉट में दो शवों की सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गइर्। जिसको सूचना मिली वो घटनास्थल की तरफ ही चल पड़ा। दरअसल नगला विचित्र निवासी संजीव कुमार की पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। वह बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करने लगा था। लॉकडाउन से पहले गांव आ गया था। पड़ोस में ही गौरव का भी घर है। संजीव कुमार और गौरव की पत्नी रीतू के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। यह चर्चा गांव में फैलने लगी थी। शनिवार शाम गौरव अपनी रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से चला गया था। घर में पत्नी और दो बच्चे थे। गौरव के पिता घर के बाहर साेए हुए थे।

रविवार सुबह रीतू और संजीव का शव दोनों के घर के बीच एक खाली प्लॉट में पड़ा दिखाई दिया तो गावं में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी आ गई। मामले की छानबीन शुरू हो गई। गौरव और उसके चचेरे भाइयों व अन्य पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। घर में मौजूद रीतू के पांच वर्षीय पुत्र से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि आधी रात को पापा घर आए थे। उन्होंने मम्मी का गला घोंट दिया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन करने में जुट गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 


Post a Comment

0 Comments