लावारिस लाश मिलने से मचा हड़कम्प

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर के गोमती नदी के तट पर रामेश्वरम घाट के समीप शुक्रवार की सुबह लावारिस लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रामेश्वर घाट के ओमकार पुत्र संतोष डोंग ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे रामेश्वर घाट पर देखा कि गोमती नदी के तट पर लावारिस पड़ी हुई थी। खबर सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँचे जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments