बिकरु कांड के दो कुख्यात बदमाशो ने किया सरेंडर

बिकरु कांड के दो कुख्यात बदमाशो ने किया सरेंडर
कानपुर ।

बिकरु कांड के दो आरोपी और विकास दुबे के दो गुर्गों ने कानपुर देहात कोर्ट में किया सरेंडर।

विकास दुबे के गुर्गे शिवम दुबे और विष्णु पाल उर्फ जिलेदार ने किया सरेंडर।

स्पेशल जज दस्यु प्रभावित कोर्ट में किया दोनो ने सरेंडर।

दो अपराधियों पर बिकरु कांड में सामिल होने और विकास दुबे की मदद का है आरोप

कानपुर नगर पुलिस ने दोनों पर किया था 50-50 हजार का इनाम घोषित।

बिकरु कांड के बाद से दोनो अपराधी चल रहे थे फरार,यूपी एसटीएफ और कानपुर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दे रही थी उनके रिश्तेदारों के घर दबिश।

यूपी एसटीएफ और कानपुर पुलिस को चकमा देकर शिवम दुबे और विष्णु पाल उर्फ जिलेदार ने स्पेशल जज दस्यु प्रभावित कोर्ट में किया सरेंडर।

स्पेशल जज दस्यु प्रभावित न्यायधीश ने दोनों को भेजा जेल।

Post a Comment

0 Comments