सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का अयोध्या पर विवादित बयान,मचा हंगामा



सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का अयोध्या पर विवादित बयान,मचा हंगामा
संभल । सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अयोध्या में मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के बाद विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी। जिस स्थान पर एक बार मस्जिद बन जाती है वह जमीन और वह हिस्सा हमेशा मस्जिद का ही रहता है। यह इस्लाम का कानून है। कहा कि मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान के मुसलमान यह समझें कि हम किसी के रहमोकरम पर जिंदा नहीं बल्कि अल्लाह  के रहमों करम पर जिंदा हैं। 
सांसद ने कहा कि मुसलमानों के साथ नाइंसाफी हुई है इसके बावजूद मुसलमानों ने बहुत सब्र के साथ काम लिया। कहा कि अयोध्या में मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी। सपा सांसद के इस बयान के बाद मामला तूल पकड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की जा रही हैं। इसको लेकर काफी तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
दरअसल सांसद ने यह बयान ऐसे समय में दिया जब बुधवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी जा रही थी। उसी समय सांसद का बयान सामने आया। हालांकि सांसद ने यह भी कहा कि हम कानून का पालन करते हैं। सभी मुसलमान पालन करते हैं। सांसद ने भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि सरकार ने ताकत के बल पर अदालत से फैसला अपने पक्ष में कराया। इसके बाद भी मुसलमानों का यकीन अदालत और संविधान पर बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा।

Post a Comment

0 Comments