अजय राय के करीबी कांग्रेसी नेता विजय बहादुर सिंह ने BJP किया जॉइन,कांग्रेसी बेचैन

अजय राय के करीबी कांग्रेसी नेता विजय बहादुर सिंह ने BJP किया जॉइन,कांग्रेसी बेचैन
हसन आरिफ़ जाफ़री
वाराणसी। पूर्व कांग्रेस विधायक अजय राय के करीबी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय बहादुर सिंह उर्फ़ बच्चा सिंह ने सोमवार को भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली। भाजपा के पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह के साथ बच्चा सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की। जानकारों की माने तो आने वाले पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इससे नुक्सान होना तय है। 

इस संबंध में भाजपा के पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व नेता और जिला सचिव विजय बहादुर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन और विज़न से प्रभावित होने के बाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराये जा रहे प्रदेश स्तर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्य्ता ली है। 

कांग्रेसी नेता के भाजपा में शामिल होने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक आवास ढोदईपुर में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने जाकर उनके परिजनों को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments