मल्हनी से भाजपा ही लड़ेगी चुनाव,मज़बूत प्रत्याशी पर हो रहा मंथन : सुनील बंसल


मल्हनी से भाजपा ही लड़ेगी चुनाव,मज़बूत प्रत्याशी पर हो रहा मंथन : सुनील बंसल

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल आज नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित एक होटल में जिले के सांसद,विधायक,मंत्री,प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्ष के साथ कोर कमेटी की बैैठक किया। बैठक में पार्टी और संगठन को और मजबूत करने का बल दिया गया वही मल्हनी विधानसभा उप चुनाव को फतेह करने के लिए मंथन किया गया। इस सीट पर मजबूत प्रत्याशियों के नामो की चर्चा भी हुआ। 

बैठक में  मुख्य रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा मल्हनी के चुनाव प्रभारी अनिल राजभर रहे। उन्होंने जिले के सभी विधायकों और सांसद के साथ-साथ भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी और मल्हनी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की बैठक ली, उन्होंने संगठन के कार्यों का समीक्षा की और कोरोना काल मे जो सेवा कार्य जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने की उनकी सरहाना किये और आगे कहा कि 14 सितम्बर से 21 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मोदी  के जन्मदिवस के अवसर पर चलेगा उसमें प्रत्येक सेक्टर पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा, युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर लगेगा, प्रत्येक मण्डल पर सफाई का कार्य होगा, उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि आप लोग कमर कस लीजिए भाजपा ही मल्हनी से चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं इसलिये बूथ पर जाकर आज से ही मेहनत करना शुरू कर दे तो चुनाव जीतने से हमें कोई रोक नहीं सकता।

बैठक के बाद प्रदेश सरकार में मंत्री व मल्हनी विधानसभा चुनाव प्रभारी अनील राजभर ने कहा कि मल्हनी विधानसभा चुनाव में इस बार कमल ही खिलेगा। प्रत्याशी के नामो की चर्चा पर उन्होने कहा कि यह हमारा शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा। फिलहाल चाहे जो उम्मीदवार होगा उसे जीताने का काम हमारे कार्यकर्ता करेगें। 

जिला अस्पताल में हुए मरीजो के खाना देने की घोटाले की जांच कराने की बात कही। 

वही जिला पंचायत में ठेकेदारो से दस प्रतिशत कमीशन लेकर ठेका देने के सवाल पर कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के विरूध अभियान चला रही है। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूध कार्रवाई किया जायेगा। 

Post a Comment

0 Comments