हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बिटिया को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बिटिया को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
हसन आरिफ़ जाफरी
वाराणसी।  समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा के बैनर तले समाजवादी नेता, कार्यकर्ता व महिला नेत्रीयों ने  सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क में हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय लड़की को कैंडल जलाकर , मुंह पर काली पट्टी बांधकर 2 मिनट का मौन धारण कर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सपा पूर्व महिला महानगर अध्यक्ष प्रियांशु यादव व पूर्व महिला प्रदेश सचिव प्रिया राज अग्रवाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाथरस की घटना यह प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं और प्रदेश सरकार भी इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सपाईयों ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि यह कौन सा रामराज है जहां महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं है।

सपा कैंट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव व विधानसभा महासचिव दिलीप कश्यप ने कहा कि इस पूरे घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिये और आरोपियों के सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से विवेक यादव, आशीष शर्मा, दिलीप कश्यप, सूरज वर्मा, पमपम पटेल अमर, अनिरुद्ध यादव, अंजनी पटेल, विजय यादव, अंकित प्रजापति, बच्चा यादव, आशीष शर्मा, किशन चौरसिया, अभिषेक सोनकर, मुकुंद यादव, राजकुमार गुप्ता, सागर सोनकर आदी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments