ज़िला जज ने किया ग्राम न्यायालय का निरीक्षण

ज़िला जज ने किया ग्राम न्यायालय का निरीक्षण
रिशू अग्रहरी
जौनपुर । शाहगंज तहसील मुख्यालय पर स्थापित ग्राम न्यायालय का मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज मदन पाल सिंह ने कहा कि ग्राम न्यायालय के न्याय अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। हाइकोर्ट के अनुमति के उपरांत न्यायालय का काम काज शुरू हो जाएगा। ग्राम न्यायालयो के स्थापना के क्रम में स्थानीय तहसील मुख्यालय पर भी ग्राम न्यायालय की स्थापना किया जा रहा है। न्यायालय के फर्नीचर आदि के साथ ही साथ अन्य दूसरे निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं।
न्यायालय का निरीक्षण करने मंगलवार को जिला मुख्यालय से चल कर जिला जज मदन पाल सिंह स्थानीय तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव, महामंत्री लालचंद गौतम, पूर्व महामंत्री अमरनाथ सिंह, मो सारिक, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, भारत यादव आदि ने जिला जज का स्वागत किया। इसके उपरांत जिला जज ग्राम न्यायालय कक्ष में पहुंचे। निरीक्षण के उपरांत जिला जज ने कहा कि न्याय अधिकारी की नियुक्ति हो गई है उच्चतम न्यायालय से स्वीकृत के उपरांत ग्राम न्यायालय का काम काज शुरू हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments