दरिंदो के ख़िलाफ़ महिलाएं आग बबूला , रैली निकालकर फाँसी की किया मांग


दरिंदो के ख़िलाफ़ महिलाएं आग बबूला , रैली निकालकर फाँसी की किया मांग
हसन आरिफ़ जाफ़री
वाराणसी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम में एवं हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की दर्दनाक मौत पर दुष्कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग को लेकर सैकड़ों लड़कियां व महिलाएं सड़क पर उतरी। लोक समिति द्वारा आयोजित  जन आक्रोश रैली में महिलाओं ने मुँह पर काली पट्टी बाँधकर छेड़खानी, दुष्कर्म, महिला हिंसा के खिलाफ रैली निकाली। 

नंदघर पर पहुँचकर महिलाओं ने, दुष्कर्मियों को फाँसी दो, महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, चुप नही रहना है हिंसा नही सहना है, भ्रष्ट सरकार होश में आओ महिलाओं को सुरक्षा दो आदि जोरदार नारे लगाये। लोगों ने बलात्कारियों को अविलम्ब सजा देने, पीड़िता के परिवार वालों को मुआवजा व सरकारी नौकरी तथा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगायी।

इस दौरान लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि हाथरस की बेटी को हैवानो ने दुष्कर्म करके मार डाला यह केवल एक घटना नही है बल्कि हर गाँव व शहर में आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ हिंसा छेड़खानी,व बलात्कार की घटनाएं हो रही है, सरकार को इन हैवानो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लाक के गाँव गाँव में नुक्कड़ सभा, रैली, जुलूस, हस्ताक्षर अभियान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। लोक समिति की सोनी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ आये दिन छेड़खानी और दुष्कर्म की घटनाएँ हो रही है, इसलिए हमे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अपनी हाथ में लेनी होगी।

बता दें कि विगत 14 सितम्बर को हाथरस की 19 वर्षीय लड़की के साथ गाँव के ही चार दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म करके जानलेवा हमला कर दिया था इतना ही नही आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता की जीभ भी काट दिया था, जिसके बाद से पीड़िता को अलीगढ़ के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, करीब दो सप्ताह से जिन्दगी और मौत से जुझ रही पीड़िता का उपचार के दौरान मंगलवार को सफदरगंज अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गयी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता, आशा, सोनी, सरोज, मधुबाला, खुशबू, वर्षा कलावती,अंजली, शमबानो,अमित, सीमा,श्यामसुन्दर, विजय,रामबचन,सुनील, पंचमुखी, प्रेमा आदि लोग शामिल रहे। धरने का नेतृत्व महिला लोक समिति संयोजिका अनीता पटेल ने किया।

Post a Comment

0 Comments