सरदार वल्ल्भभाई पटेल की 145वीं जयंती पर भाजपा महानगर ने दी श्रद्धांजलि

सरदार वल्ल्भभाई पटेल की 145वीं जयंती पर भाजपा महानगर ने दी श्रद्धांजलि
हसन आरिफ़ जाफ़री
वाराणसी। देश के लौहपुरुण सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कार्यकर्ताओं का उद्बोधन करते हुए कहा कि देशी रियासतों का विलय स्वतंत्र भारत की पहली उपलब्धि थी और निर्विवाद रूप से सरदार पटेल का इसमें विशेष योगदान रहा है। नीतिगत दृढ़ता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें सरदार और लौह पुरुष की उपाधि दी थी।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल को सन 1991 में मरणोपरांत "भारत रत्न" सम्मान दिया गया।

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल का सपना था कि जम्मू कश्मीर को भारत में शामिल होना चाहिए। उनके सपने को पीएम मोदी ने पूरा किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद जगदीश त्रिपाठ ने दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अशोक पटेल, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, मधुकर चित्रांश, डॉ गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा,डॉ अनुपम गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, शत्रुघ्न पटेल, सुशील गुप्ता, मदन मोहन दूबे, रचना अग्रवाल, किशोर कुमार सेठ, किशन कन्नौजिया, मिथलेश गुप्ता, हरि केशरी, नीरज जायसवाल, कुणाल पांडेय, विनोद भारद्वाज आदि लोग शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments