शाहगंज कस्बे से निकलेगा फोरलेन, बाईपास की उम्मीद खत्म

शाहगंज जौनपुर मिर्जापुर से जौनपुर वाया शाहगंज को जोड़ते हुए अयोध्या तक जाने वाला राजमार्ग संख्या पांच अब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135ए के नाम से जाना जाएगा उक्त मार्ग को एनएच में शामिल कर लिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद मछलीशहर बीपी सरोज को लिखे पत्र में दी है।
हालांकि उक्त राजमार्ग को नेशनल हाइवे में शामिल किए जाने के बाद भविष्य में बहुत जल्द ही इसके फोरलेन होने की संभावना प्रबल हो गई है। लेकिन शाहगंज में बहुप्रतीक्षित बाईपास की अभी कोई चर्चा नहीं है। जानकारों का मानना है कि उक्त मार्ग के फोरलेन बन जाने से जिले के लोगों के लिए भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या के साथ ही मां विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी। इतना ही नहीं बाबा भोले की नगरी काशी तक पहुंचने में भी समय कम लगेगा।
उधर शाहगंज के बहुप्रतीक्षित बाईपास के लिहाज से उक्त खबर को लेकर लोग काफी पशोपेश में हैं। शाहगंज पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडियों में एक है। कस्बा में मुख्य मार्ग काफी संकरा है जहां वर्षो से रोजाना घंटों जाम लगना आम बात है। आमजन अब इस पशोपेश में है कि कस्बे के बीचोंबीच से गुजरने वाले उक्त मार्ग फोरलेन होने की स्थिति में कस्बे के अंदर क्या होगा? क्योंकि बाईपास की कहीं कोई चर्चा नहीं है। इस प्रकार यह खबर शाहगंज वासियों के लिए खुशी व गम दोनों लाई है।
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राधा कृष्ण ने राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में तब्दील होने की बात कही। वहीं एनएचआई के अभियंता एके सिंह ने बताया कि लोक निर्माण

Post a Comment

0 Comments