श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में मां दुर्गा पूजनोत्सव सम्पन्न

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि 2020 के मां दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन दुर्गा प्रतिमाओं को आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बने शक्ति कुंड में विसर्जन के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। कोरोना वायरस के रूप में पनपी महामारी को देखते हुये सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुये महासमिति के नेतृत्व में 125 पूजन समितियों ने प्रतिमाओं को शक्ति कुंड में विसर्जित किया। तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की देख-रेख में सम्पन्न हुये कार्यक्रम में नगर के नखास मोहल्ले के विसर्जन घाट पर बने नवदुर्गा शिव मंदिर से पूरे कार्यक्रम को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से संचालन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अनिल अस्थाना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक शोमनाथ आर्य, विंध्याचल सिंह एडवोकेट, श्रीकांत महेश्वरी, विशिष्ट सदस्य महेंद्र विक्रम, अतुल गोपाल मिश्रा, संतोष सिंह, राधेकृष्ण ओझा, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह, मोती लाल यादव, मनीष देव, विनोद यादव, डा. अतुल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी लगे थे। वहीं विजय रघुवंशी, पुनित पंकज, आनन्द अग्रहरि, गौरव श्रीवास्तव, रामरतन विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, रत्नेश सिंह, लालचंद निषाद, सुमित उपाध्याय, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, मयंक मिश्रा, संदीप जायसवाल, संजय मोदनवाल, शैलेंद्र मिश्रा, संतोष मौर्या, राम प्रकाश यादव, रूसी सोनकर, शनि जायसवाल, चन्द्रशेखर गुप्ता, चन्दन यादव, लालता सोनकर, धीरज जायसवाल, निशाकांत द्विवेदी, श्रीपाल यादव, विष्णु गुप्ता, अमित गुप्ता, दिलीप तिवारी, रतनदीप निषाद, रवि शर्मा, संजय विश्वकर्मा, मोहम्मद शाहिद, शैलेश यादव, डा. नीतीश सिंह, आलोक वैश्य, रोहित निषाद, मनोज मौर्य, संदीप सेठी, महेंद्र अग्रहरि सहित अन्य ने विसर्जन यात्रा को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जहां अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं महासचिव अनिल साहू ने समस्त पूजन समितियों, जनपदवासियों, समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments