रालोद कार्यकर्ताओं ने गांधी व शास्त्री को किया याद

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल जौनपुर द्वारा तारापुर में स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने कहा कि गांधी जी ने सदैव सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत को अपनाया और लोगों से भी उसी सिद्धांत पर चलने को प्रेरित किया। वह कहते थे कि यदि सत्य पर विजय प्राप्त करनी है तो सिर्फ अहिंसा द्वारा ही प्राप्त की जा सकती है। अहिंसा में वह गुण है जो सत्य तक हमें पहुंचा सकता है। सत्य तक हमें हिंसा नहीं पहुंचा सकती। हिंसा द्वारा सिर्फ पतन ही होता है। विनम्रता की मूरत एवं दृढ़ता के स्तम्भ पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री के जीवन संघर्षों को जिला महासचिव रघुनाथ यादव ने विस्तार से बताया। प्रदेश सचिव सुनील सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी, महेंद्र विश्वकर्मा, जिला महासचिव प्रदीप तिवारी, सुनील दुबे, जिला सचिव नागेन्द्र यादव, शमशेर अली, बांके लाल शुक्ल, राजेन्द्र तिवारी, राहुल दूबे, राजेन्द्र प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments