वकील पर दुष्कर्म का आरोप लगा पेड़ पर चढ़ महिला ने किया हंगामा,जानिए पूरा मामला

वकील पर दुष्कर्म का आरोप लगा पेड़ पर चढ़ महिला ने किया हंगामा,जानिए पूरा मामला

कानपुर। दहेज उत्पीडऩ मामले की पैरवी कर रहे वकील पर ही शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर एक महिला वकील के गांव में ही पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ पर चढ़कर खुदकुशी करने की बात कहकर उसने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। महिला अजीतमल क्षेत्र निवासी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा। पीडि़ता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।

अजीतमल निवासी महिला दिबियापुर जाते समय अचानक ही रास्ते में वकील का गांव पड़ता है। वह गांव गई और गांव में ही बने आंबेडकर पार्क के पास लगे पेड़ पर चढ़ गई और हंगामा काटने लगी। जब लोगों ने उसे पेड़ पर चढ़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ और सदर कोतवाल संजय पांडेय व महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया पहुंच गईं। उन्होंने महिला को समझा-बुझाकर पेड़ से नीचे उतारा। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी कंचौसी कस्बा में ससुराल है। पति पर दहेज उत्पीडऩ का मामला विचाराधीन है। मामले की पैरवी शहर निवासी एक वकील कर रहे हैं। आरोप है कि वकील ने खुद को अविवाहिता बताते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसे जानकारी हुई कि वकील विवाहित है और जब उसने शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि वकील व उसकी पत्नी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 




Post a Comment

0 Comments