युवजन सभा नेताओ ने मौन सत्याग्रह से किया सरकार के जनविरोधी नीतियों का वीरोध
वाराणासी । आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के आह्वान पर व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के दिशानिर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने राजघाट पर गांधीवादी व शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा के देश और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का 2 घण्टे मौन सत्याग्रह करते हुए शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध किया व निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा की।
इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सपा नेता चेतन सोनी ने सम्बोधन करते हुए कहा कि सरकार ने लगातार अपने नीतियों से आम जनमानस का जीना बेहाल किया है इस सरकार से गृहणी, किसान,छात्र छात्राये,नौकरी पेशा लोग व यहाँ तक कि इनके खुद के सरकारी कर्मचारी सभी लोग सुव्यवस्थित जीवन यापन करने के लिए संघर्षरत है इसलिए हम सब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार से विनम्रता पूर्वक गांधीवादी तरीके से यह मांग करते है कि सरकार अपने नीतियों में सुधार करें जिससे आम जनमानस राहत महसूस करे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद बबलू साह,पूर्व महासचिव चेतन सोनी,पूर्व प्रदेश सचिव विवेक सिंह,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैफ रज़ा आब्दी,पूर्व पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र पांडेय,अजय मिश्रा पण्डित,मनीष यादव,संतोष अग्रहरि,अश्वनी कुमार,गोलू,अभिषेक जायसवाल,वरद सिंह,शिवम चौबे,रितेश जायसवाल आदि मौजूद थे ।

0 Comments