फुटपाथ के दुकानदारों पर नगर निगम ने की कार्रवाई, व्यवसाइयों ने लगाया आरोप

भारत माता मंदिर के सामने नगर निगम ने की कार्रवाई, पटरी व्यवसाइयों ने लगाया आरोप 
हसन आरिफ़ जाफ़री
वाराणसी। सड़क किनारे गुमटी पर दुकान लगाने वाले और ठेला पटरी व्यवसायी अक्सर नगर निगम पर आरोप लगते हैं कि उनकी दुकाने तोड़ दी जाती हैं।  इसी क्रम में सिगरा थाना अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग के बाहर दुकान लगाने वाले पटरी व्यवसाइयों ने आरोप लगाया है। ठेला पटरी व्यवसाइयों का आरोप है कि जुर्माना लगाने के बाद भी दुकान का सामान बेतरतीब तरीके से सोमवार को नगर निगम के दस्ते ने तोडा दिया जिससे हमरा काफी नुकसान हुआ है। 

एक तरफ जहां पीएम मोदी के स्वनिधि योजना के तहत पूरे देश में ठेला पटरी व्यवसाइयों को बढ़ावा देने के लिए लोन दिया जा रहा है, जिसमें इस माह वाराणसी प्रथम स्थान पर भी रहा। वहीं दूसरी ओर पीएम के संसदीय क्षेत्र में ठेला पटरी और गुमटी व्यवसाइयों को नगर निगम का प्रवर्तन दल परेशान कर रहा है।  ये आरोप लगाते हुए आज व्यवसाइयों ने प्रदर्शन किया। 

पटरी व्यवसाइयों ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया है कि नगर निगम हमारा व्यवसाय उजाड़ने पर लगी है। सोमवार को नगर निगम द्वारा भारत माता मंदिर के बाहर अतिक्रमण किये हुए गुमटियों और दुकानों को हटाने का कार्य किया गया जिसके बाद ठेला पटरी व्यवसाई नगर निगम पर आक्रोशित थे।  

भारत माता मंदिर के बाहर चाय की दुकान लगाने वाले व्यवसाई ने बताया कि हमलोगों को वेंडिंग जोन में यहां दुकान मिला है, जहां मै रात में चाय की दुकान लगाता हूं। व्यवसाई ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकान का जुर्माना कटा था औऱ बोला गया था कि वेंडिंग जोन के बाहर दुकान नहीं लगाई जाए, जिसके बाद मैं वेंडिंग जोन के अंदर ही अपना सामान रखता था। आज भी नगर निगम वाले आये और दुकान को उज़ाड़ते हुए मेरा लगभग 6 हजार का नुकसान कर दिया। 

ठेला पटरी व्यवसाइयों ने कहा कि अगर हम गलत हैं तो नगर निगम हमारा सामान उठाकर ले जा सकते हैं, पर इस तरह से हमारे व्यवसाया का नुकसान नहीं कर सकते। व्यवसाइयों ने कहा पीएम द्वारा 10 हजार रुपये रोजगार को बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है, और नगर निगम हमारी दुकान उजाड़ रही है। ऐसा रोजगार देकर क्या फायदा एक तरफ देकर दूसरी तरफ उजाड़ दिया जा रहा है। 

वहीं पान की दुकान लगाने वाले उपेंद्र चौरसिया ने कहा कि वह वेंडिंग जोन में अपनी दुकान लगाते हैं। नगर निगम द्वारा कई बार आकर दुकान तोड़ दिया जाता है। आज भी मेरे दुकान का टेबल और अन्य सामान नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया। एक तरफ सरकार हमारे कार्य को बढ़ावा देने का काम कर रही है दूसरी तरफ नगर निगम प्रशासन हमारा ही नुकसान कर रही है। ऐसे में हम कहां जाए और कैसे कमाएं।

Post a Comment

0 Comments