भूमि विवाद में मारपीट के दौरान नौ घायल,पांच की हालत गंभीर

भूमि विवाद में मारपीट के दौरान नौ घायल,पांच की हालत गंभीर 

गोरखपुर। उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा बहलिम में शनिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे दोनों पक्षों से कुल नौ व्यक्ति घायल हो गए हैं। इसमें से पांच घायलों की स्थिति गंभीर है। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

टड़वा बहलिम निवासी मनोज यादव व सत्यनारायण यादव भूमि विवाद को एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों के परिजन भी एक दूसरे पक्ष में उतर आए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें मनोज यादव के  पक्ष से 59 वर्षीया विद्या यादव, 34 वर्षीय मनोज यादव, 58 वर्षीया बदामी देवी व सत्यनारायण यादव के पक्ष से 38 वर्षीया बिंदा देवी, 40 वर्षीय सत्यनारायण, 39 वर्षीय दीनानाथ, 19 वर्षीय सुदामा, 35 वर्षीया अंजना घायल हो गए। इसमें मनोज, विद्या देवी, बदामी देवी, व दूसरे पक्ष से बिंदा देवी, सत्यनारायण यादव की स्थिति गंभीर देख उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष उरुवा दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द कार्यवाई होगी।

रास्ते के विवाद में मारपीट

पीपीगंज थाना क्षेत्र के पीपीगंज नगर पंचायत से सटे टीचर कालोनी में सुबह करीब 11 बजे पताई और सलीम के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया है। विवाद की सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने पांच लोगों को थाने ले आई। इसमें एक पक्ष से अब्दुल रजा, पताई, जुमाई, वहीं दूसरे पक्ष से सलीम, दलीम का शांति भंग में चालान हुआ है।

Post a Comment

0 Comments