खुटहन हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

खुटहन हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर।  पुलिस ने भूमि हड़पने के इरादे से नि:संतान वृद्ध की दिनदहाड़े हत्या के आरोपित हिस्ट्रीशीटर पौत्र को उसके पिता व साथी समेत रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि मृत बरखू यादव के नाम करीब छह बीघा ज़मीन है। बरखू ने सेवा टहल के लिए अपने साले की पुत्री खुशबू को करीब दो दशक से अपने पास रखा था। उसका विवाह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी सोनू यादव के साथ किया था। सोनू का पति भी ज़्यादातर उन्हीं के साथ रहता था। लगभग दो माह पूर्व बरखू ने अपने हिस्से की दस बिस्वा ज़मीन का बैनामा खुशबू के नाम कर दिया था। उनके भतीजे रमाशंकर व परिवार के अन्य सदस्यों को यह बात नागवर लग गई थी। वे इसी रंजिश को लेकर बरखू को रास्ते हटाने की योजना बना लिए। रमाशंकर व उसके हिस्ट्रीशीटर पुत्र राम सिंह ने दो साथियों संग 17 अक्टूबर को गांव की बाज़ार से लौटते समय घर से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े बरखू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर शेखपुर सुतौली गांव में पुलिया के पास से आरोपित पौत्र राम सिंह व उसके साथी सरायख्वाजा थाना के मल्हनी बाज़ार निवासी गोलू उर्फ करिया सोनकर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों की निशानदेही पर उसी रात गौसपुर बाज़ार से रमाशंकर को भी पकड़ लिया गया।

Post a Comment

0 Comments