प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।' आपको बता दें महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में महाकाव्य रामायण की रचना की थी। हर साल शरद पूर्णिमा वाले दिन महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर देशभर में लोग पूजा अर्चना करते हैं। वाल्मीकि समाज के लोग वाल्मिकी शोभा यात्रा भी निकालते हैं।
0 Comments